दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आपात बैठक के बाद कहा कि दिल्लीवासियों से निवेदन है कि यदि जलजमाव की कोई शिकायत हो तो 1800110093 पर कॉल करें या 8130188222 पर वॉट्सऐप कर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दें। ट्रैफिक पुलिस MLA पार्षदों से पानी भरने वालों जगह की लिस्ट मांगी गई है। मुख्य सचिव सभी शिकायतों का निवारण करेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मानसून की पहली बारिश में राजधानी दिल्ली की ड्रेनेज सिस्टम का सच सबके सामने आ गया। हर जगह जलभराव और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। इसमें दिल्ली में बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस दौरान जल मंत्री आतिशी ने कई जानकारियां साझा की।