Central Railway Special Trains: सेंट्रल रेलवे की आषाढ़ी यात्रा के लिए 64 स्पेशल ट्रेनें, जानिए कब और किस रूट पर दौड़ेगी

Central Railway Special Trains

National

मुंबई: आषाढ़ी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे (Central Railway) पंढरपुर में होने वाली आषाढ़ी यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 64 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे पंढरपुर और मिरज के लिए कुल 64 आषाढ़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे ने इन सभी स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल और स्टॉपेज की घोषणा कर दी है। दरअसल आषाढ़ी यात्रा के लिए वारकरी बड़ी संख्या में पंढरपुर आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। नागपुर-मिरज, नवी अमरावती-पंढरपुर स्पेशल, खामगांव-पंढरपुर स्पेशल, लातूर-पंढरपुर, भुसावल-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल, मिराज-कुर्दुवाड़ी अनारक्षित मेमू स्पेशल चलाई जाएंगी। आषाढ़ी यात्रा के लिए ट्रेनें- नागपुर - मिरज स्पेशल (2 सेवाएं): ट्रेन नंबर 01205 14 जुलाई 2024 को सुबह 08.50 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 11.55 बजे मिरज पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01206 स्पेशल 18 जुलाई 2024 को 12.55 बजे मिरज से रवाना होगी और अगले दिन 12.25 बजे नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज अजानी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चंदूर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुर्दुवाड़ी, पंढरपुर, सांगोला, म्हसोबा डोंगरगांव जाट रोड, ढालगांव, कवठे महांकाल, सालगारे और अर्ग हैं। इस ट्रेन में 1 तृतीय वातानुकूलित, 8 शयनयान, 9 सामान्य द्वितीय श्रेणी सहित 2 बैगेज और गार्ड ब्रेक वैन होंगे।

You can share this post!


Related Posts