खजूर से होने वाले फायदों के बारे में तो लगभग सभी जानते ही हैं लेकिन क्या आपने कभी इसके बीज के फायदों के बारे में सुना है। जिस बीज को आप कचरा समझकर फेंक देते हैं वह असल में गुणों का भंडार है और इससे सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन और बालों को भी कई फायदे मिलते हैं। जानते हैं खजूर के बीजों के फायदे (dates seeds benefits)। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ढेर सारे गुणों से भरपूर होने की वजह से खजूर (Dates) कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे कई लोग सुखाकर ड्राई फ्रूट्स की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, खजूर खाने के बाद आमतौर पर लोग इसमें से निकलने वाली गुठली को फेंक देते हैं। इसे बेकार मानकर अक्सर कचरे में डाल दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर की ही तरह इसकी गुठली (dates seeds benefits) भी काफी गुणकारी होती है।