Manufacturing PMI: मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी जारी,जून में रोजगार के अवसर में भी हुई वृद्धि

Manufacturing PMI

National

जून के महीने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा इस महीने रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हुई है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ को लेकर आज सर्वे रिपोर्ट जारी हुई। रिपोर्ट के अनुसार जून में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 58.3 फीसदी रही। इसका मतलब है कि इस सेक्टर में लगातार विस्तार हो रहा है। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़ते हैं।

  • news-details

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार तेजी देखने को मिली है। जून में रोजगार के अवसरों में आई तेजी आई और इसका सकारात्मक असर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर पर भी देखने को मिला। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ को लेकर आज एक सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है। इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून में पीएमआई 58.3 फीसदी रहा। वहीं मई में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 57.5 फीसदी था। यह आंकड़ें बिजनेस कंडीशन में हुई इम्प्रूवमेंट को दर्शाता है। पीएम आई की भाषा में 50 से ऊपर का स्तर विस्तार होता है, जबकि 50 के नीचे का मतलब संकुचन है।

You can share this post!


Related Posts