महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई महानगर क्षेत्र में ईंधन पर मूल्य वर्धित कर में कटौती की है। इससे अब पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल 2.60 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। यह घोषणा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने सालाना राज्य का बजट पेश करने के दौरान की। इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।