दिल्ली में भारी बारिश का मेट्रो सेवा पर असर, बंद किया गया यह स्टेशन, सफर करने से पहले पढ़ लें ताजा अपडेट

दिल्ली में भारी बारिश का मेट्रो सेवा पर असर

National
LifeStyle

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के पास भी जलजमाव देखा जा रहा है। डीएमआरसी के अनुसार, भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद है। शटल सेवा स्थगित डीएमआरसी ने यह भी बताया कि दिल्ली एरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई एयरपोर्ट तक शटल सेवा स्थगित कर दी गई है। बाकी अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवा सामान्य है। मेट्रो अपने समय के अनुसार चल रही है। मेट्रो से सफर करने वाले यात्री समय से पहले घर से निकलें।

You can share this post!


Related Posts