सुबह-सवेरे नाश्ते में चाय के साथ पराठा (Chai-Paratha) खाना कई लोग पसंद करते हैं। स्वाद में इन दोनों चीजों का मेल (Worst Food Combination) आपको भले ही अच्छा लगता हो लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसान को जानते हैं? अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यह हम आपको बताएंगे कि बेहतरीन लगने वाला ये नाश्ता कैसे सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सुबह नाश्ते के वक्त अक्सर लोग जल्दबाजी में रहते हैं। ऐसे में, अगर आपको भी चाय के साथ पराठा खाना ही सूझता है, तो मुमकिन है कि आज आपकी ये गलतफहमी दूर हो जाए। जी हां, मैदा वाली ब्रेड के मुकाबले भले ही ये नाश्ता थोड़ा अच्छा माना जाता हो, लेकिन गर्मागर्म चाय के साथ पराठे का लुत्फ उठाना कितना सही है और कितना गलत... आइए जानते हैं इस बारे में।