आंवला (Amla) एक ऐसा फल है जिसका आकार भले ही छोटा है लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बहुत बड़े हैं। यह सेहत के गुणों का भंडार है इसलिए आयुर्वेद में भी इस फल को कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें आंवला खाने से क्या-क्या आपको क्या-क्या फायदे (Benefits of Amla) मिल सकते हैं।
आंवला अपने खट्टे स्वाद की वजह से कई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी इसे सेहत के लिहाज से लाभदायक माना जाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसका मुरब्बा, अचार, जूस और भी कई चीजें बनाकर खाई जाती हैं। आपको बता दें कि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि यह सुंदरता बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। आइए जानें आंवला खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।